सुल्तानपुर, फरवरी 12 -- सुलतानपुर। जगदीशपुर से कार ड्राइवर और क्लीनर का अपहरण और हत्या कर शव फेंकने के मुकदमे में 24 साल से जारी सुनवाई गुरुवार को पूरी हो गई है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि न्यायाधीश निशा सिंह ने 25 फरवरी को मुकदमे का फैसला नियत किया है। मामले में अयोध्या निवासी अजय उपाध्याय और डॉ. वासुदेव यादव आरोपी हैं जिन पर 24 जनवरी 2002 को विवाह देखने जाने के लिए जगदीशपुर टैक्सी स्टैंड से वाहन बुक कर घटना को अंजाम देने का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...