देवरिया, अप्रैल 2 -- देवरिया। ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को ड्राइवर संगठन ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को पत्रक सौंपा। संगठन के संयोजक सुनील कुमार पाठक ने कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर जनता द्वारा तथ्यों की जांच किए बिना ड्राइवर के साथ मारपीट व हिंसक व्यवहार किया जाता है। इसके भय के कारण कई बार ड्राइवर को मौके से भागने को विवश होना पड़ता है। इससे घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है और उसकी जान भी जा सकती है। उन्होंने इस व्यवस्था के लागू करने की मांग की, जिससे ड्राइवर और जनता दोनों सुरक्षित रह सकें। दुर्घटना के बाद ड्राइवर के साथ मारपीट करने वाले खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, वहीं ड्राइवर की गलती मिलने पर कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...