नवादा, अप्रैल 7 -- रजौली से राजेश कुमार प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में सोमवार को बिहार ड्राइवर महासंघ के सदस्यों ने मृतक राहुल कुमार यादव के परिजनों को आर्थिक मदद प्रदान की। संघ के रजौली प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव और नरहट प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत मेहता के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मृतक के आवास पहुंचकर उनकी चित्र पर पुष्प अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। महासंघ ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए मृतक की पत्नी को तात्कालिक सहायता के तौर पर 25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की। साथ ही उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से एक सिलाई मशीन भी भेंट की। प्रखंड सचिव बिपिन कुमार यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष रामरूप यादव, उप सचिव बब्लू कुमार, मीडिया प्रभारी पिंटू कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद कुम...