बरेली, जून 27 -- सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक कंपनी के ड्राइवर पर करीब छह लाख रुपये के डीजल के गबन का आरोप लगा है। कंपनी के डायरेक्टर की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के नेकपुर मढ़ीनाथ निवासी ड्राइवर नीतीश यादव पर आरोप है कि उसने जनवरी 2026 से मई 2026 के बीच अपनी ही कंपनी मैसर्स वरदान मोटर्स को करीब छह लाख रुपये का चूना लगाया। कंपनी के डायरेक्टर राजेंद्रनगर निवासी आयुष ग्रोवर का आरोप है कि ड्राइवर ने कार्यालय से पेट्रोल पंप की खाली पर्चियां चोरी कर लीं और उन पर मैनेजर के जाली हस्ताक्षर बनाकर डीजल निकलवाकर बेच दिया। यह भी पढ़ें- 42.62 करोड़ के बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोप उन्होंने पूरे मामले के वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं। इसमें पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी भी ...