नई दिल्ली, मई 19 -- दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक शख्स ने अपनी पत्नी के घर के बाहर खुद को आग लगा ली, जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसने खुद को आईएफएस अधिकारी बताकर शादी की थी, जबकि वह बाइक टैक्सी चलाता था। घरेलू हिंसा और धोखे के कारण पत्नी उसे छोड़कर मायके आ गई थी। सोमवार रात शख्स पत्नी को मनाने आया था, लेकिन उसके न मानने पर उसने खुद को आग लगा ली। शुरुआत में उसने पत्नी पर आग लगाने का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस जांच से साफ हुआ कि उसने परिवार को फंसाने के लिए खुदकुशी की। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गुजरात के मूल निवासी दीपांश चौधरी (29) के रूप में हुई है। सोमवार रात आग लगने की घटना के संबंध में एक PCR कॉल मिली जिसके बाद पुलिसकर्मी तुरंत जहांगीरपुरी पहुंचे और दीपांश को गंभीर रूप से झुलझी हुई हालत में पाया। जांच के दौरान यह बात गलत पाई गई...