प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- कुंडा। राजस्थान के कोटपोटली बैरोड जनपद के मंधन थाना क्षेत्र के हुडिया खुर्द गांव निवासी सुदेश यादव ने पुलिस को तहरीर दी। वह वॉल्वो बस का कंडक्टर है, 11 जून की रात को वह बस पर सवारियां लेकर वाराणसी से देहरादून जा रहा था। कुंडा के गयासपुर गांव के सामने हाईवे पर पहुंचे तभी ट्रैक्टर चालक ने ट्राली सहित ट्रैक्टर रोड पर खड़ा कर दिया, जिससे बस उससे टकरा गई। टक्कर से बस चालक बलराम की मौत हो गई, जबकि वह गंभीर घायल हो गया था। सुदेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...