कौशाम्बी, मार्च 27 -- हाइवे पर शुक्रवार को हुए हादसे को लेकर तमाम तरह की बातें कहीं जा रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हादसा ड्राईवर को झपकी आने से हुआ है। पुलिस भी यही मान रही है कि चालक को नींद आने की वजह से हादसा हुआ है। लोगों का कहना है कि पिकअप पहली लेन में चल रहा था। अचानक वह तीसरी लेन में पहुंचा और पीछे से भिड़ गया। फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कुरौली निवासी राजन अपने बेटे का मुंडन कराने के लिए परिवार व रिश्तेदारों के साथ गुरुवार की रात करीब 11 बजे निकले थे। लगभग ढाई बजे वह प्रयागराज पहुंचे थे। इस दौरान सभी लोग जागते ही रहे। सुबह से ही मुंडन कार्यक्रम की प्रक्रिया शुरू हुई। चालक भी पूरे कार्यक्रम में परिजनों के साथ रहा। दोपहर को करीब 12 बजे मुंडन होने के बाद चालक 30 से अधिक लोगों को बैठाकर वापस फतेहपुर जा रहा था। सैनी कोतवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.