बांका, मार्च 9 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले के ट्रक ड्राइवरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को समहरणालय परिसर मे जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।ड्राइवर एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों ट्रक ड्राइवरों ने मसूदनपुर गैस बॉटलिंग प्वाइंट से पैदल मार्च करते हुए करीब 23 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को अपनी 10 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। इस दौरान ड्राइवरों ने सरकार से सड़क दुर्घटनाओं को आपदा की श्रेणी में शामिल करने तथा ड्राइवरों के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग की। ज्ञापन में ड्राइवरों ने कहा कि, सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर ड्राइवरों को गंभीर नुकसान उठाना पड़ता है, इसलिए दुर्घटना को आपदा की श्रेणी में शामिल किया जाए और ड्राइवर व ड्राइवर वेलफेयर फंड की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही सड़क दुर्घट...