खगडि़या, सितम्बर 15 -- बेलदौर, एक प्रतिनिधि बेलदौर प्रखंड अंतर्गत उसराहा पुल के समीप स्थित एक मंदिर परिसर में रविवार को ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की बैठक में 15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव विशेष रूप से शामिल हुए। उनके पहुंचते ही स्थानीय ड्राइवर संगठन के सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन मांगों को बिहार सरकार, संबंधित मंत्री एवं अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बनारस टूर ऐंड ट्रांसपोर्ट एसो. की तालाबंदी स्थगितआंदोलन की तैयारी उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से मांगों को लेकर बिहार स्तर पर आंदोलन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने उपस्थित ड्राइवरों से संगठनात्मक रूप से तैयार रहने तथा अधिक से अधिक ड्राइवर साथियों को संग...