फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 15 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अखंड भारत ड्राइवर मजदूर कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ड्राइवरों की सुरक्षा, सम्मान के अलावा आर्थिक कल्याण के लिए आयोग गठित करने की मांग की गयी। पदाधिकारियों ने कहा कि 20 अगस्त को इसको लेकर राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था जिसमें संगठनों ने आवाज उठायी थी। सरकार को ड्राइवरों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। इस दौरान सत्यपाल सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...