रांची, जुलाई 21 -- खाड़ी में युद्ध के कारण बढ़ रहे है सूखे मेवों के दाम ड्राइफ्रुट्स की कीमत 15 से 18 फीसदी तक बढ़ी रांची,संवाददाता। मध्य-पूर्व देशों के बीच हो रहे युद्ध का असर ड्राईफ्रूट्स के बाजारों पर भी पड़ रहा है। विदेशों से आयeत होने वाले विभिन्न प्रकार के सूखे मेवों के दामों में 15 से 18 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर विदेशों से आयात होने वाले मेवों के दामों में फिर दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों में ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में 18 प्रतिशत तक बढ़ गयी है। विक्रेताओं ने बताया की आधे से अधिक प्रकार के सूखे मेवों का आयात खाड़ी देशों से होती है। कारोबारियों के अनुसार बादाम, पिस्ता, अखरोट, अंजीर, खजूर, किशमिश और अन्य कई प्रकार के ड्राई फ्रूट्स का आयात ईरान, अफगानिस्तान और खाड़...