रुद्रपुर, फरवरी 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से जिलेभर में शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरमीडिएट की ड्राइंग एवं पेंटिंग विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 110 परीक्षा केंद्रों पर 5603 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा गया। जिले में इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 39,924 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा की औपचारिक शुरुआत 12वीं कक्षा के ड्रॉइंग पेपर से हुई। प्रश्नपत्र में राष्ट्रीय ध्वज के अशोक चक्र के रंग, बंगाल शैली, मुगल कला शैली और मेवाड़ शैली की 'मारु रागिनी' चित्रकला से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिससे विद्यार्थियों की विषयगत समझ की परख की गई। सुबह 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा के लिए परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.