पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- पीलीभीत। उपेक्षात्मक रवैये की वजह से ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में लंबे अरसे से रेडक्रास कक्ष में ताला लटका हुआ है, जिससे बच्चें रेडक्रास की गतिविधियों के लाभ से वंचित हो रहे हैं। इस संबंध में विभागीय अधिकारी अनदेखी किए हुए हैं। जनपद भर में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन के 189 स्कूल-कालेज संचालित हो रहे हैं, जहां पर लाखों की संख्या में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इन स्कूलों में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड, विज्ञान क्लब आदि की गतिविधियों का संचालन कर बच्चों को लाभ दिलाया जा रहा है। मगर स्कूल-कालेजों में रेडक्रास संस्था की गतिविधियों के बारे में जानने से बच्चे महरूम हो रहे हैं। स्कूल-कालेजों में रेडक्रास कक्ष होने के बाद भी कोई हलचल दिखाई नहीं पड़ती है। जनपद मुख्यालय के ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में रेडक्रास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.