मिर्जापुर, अप्रैल 23 -- मिर्जापुर,संवाददाता। ड्रमंडगंज हादेस में मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को सुबह तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। सबसे पहले कार्तीकेय का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अपने स्तर से वाहनों का इंतजाम कर एक-एक कर सभी शवों को भेजवाने में जुटी रही। पोस्टमार्टम हाऊस में जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। डाक्टर राजेश सिंह,डा.मनिंदर सिंह और डा.अनिल हलवाई के पैनल ने बारी बारी से बोलरो में सवार एक की परिवार के आठ सदस्यों और बोलेरो चालक के शव का बारी बारी से पोस्टमार्टम दोपहर तक पूरा किया। दोपहर दो बजे के बाद से ट्रक के खलासी और चालक के शव का पोस्टमार्टम शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर ड्रमंडगज घाटी, मोड़ की नए सिरे से डिजायनिंग की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.