हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी स्थित कमिश्नर कैंप कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम आम लोगों के लिए राहत भरा रहा। आयुक्त दीपक रावत ने लंबित समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की। जनसुनवाई के दौरान भवाली निवासी जितेंद्र कुमार का लंबे समय से लंबित ड्रग लाइसेंस आवेदन प्रमुख मामला रहा। बार-बार निरस्त हो रहे आवेदन पर आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद संबंधित विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लाइसेंस स्वीकृत कर दिया, जिससे आवेदक को बड़ी राहत मिली।मंगलपड़ाव, यह भी पढ़ें- डीएम ने छह फरियादियों की शिकायतों का किया निष्पादन हल्द्वानी निवासी विद्यावती ने अपने दिवंगत पति...