पीटीआई, मार्च 22 -- हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में CID के चार पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी कर्मी कुल्लू में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ तैनात थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी ड्रग तस्करों को पकड़ने के बाद उन्हें छोड़ देते थे और नशीले पदार्थ भी वापस दे देते थे। इस मामले में कांस्टेबल नितेश, कांस्टेबल अशोक, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और हेड कांस्टेबल समीर कुमार को हिमाचल प्रदेश पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।562 स्ट्रिप LSD बरामद मामले का खुलासा तब हुआ जब शिमला पुलिस ने 3 मार्च को एक पंजाब निवासी और सिरमौर की एक महिला को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 562 स्ट्रिप LSD बरामद की गई थी। जांच में सामने आया कि ये आरोपी एक बड़े ड्रग स्मगलर के लिए...