नई दिल्ली, मार्च 28 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अगरतला सब-जोनल कार्यालय ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी ध्रुव मजूमदार की पत्नी अनामिका मजूमदार और अपू रंजन दास की लगभग 1.20 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया। यह कार्रवाई देबब्रत डे, ध्रुव मजूमदार, अपू रंजन दास और अन्य लोगों के खिलाफ की गई है। ईडी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अपू रंजन दास एक अपराधी है, जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, और इनमें से कई मामलों में अदालत ने उसके पेश न होने के कारण गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। ईडी ने पीएमएलए के तहत अपनी जांच त्रिपुरा पुलिस द्वारा दर्ज दो प्राथमिकी के आधार पर शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...