गोरखपुर, जून 18 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर सिद्धेश्वर शुक्ला ने दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस की जांच की गई। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट के मौजूदगी के बारे में भी पूछताछ की। जांच के समय ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर में रखी दवाओं के रख-रखाव भी देखा। एक्सपायरी दवाओं को अलग रखने की भी पड़ताल की। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर की नियमित जांच की गई है। कही कोई शिकायत नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...