पूर्णिया, मार्च 15 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।शनिवार को पूर्णिया से पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में भवानीपुर बाजार में मेडिकल दुकानों की जांच को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही बाजार के अधिकांश दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए।बताया जाता है कि भवानीपुर बाजार में करीब 50 से अधिक मेडिकल दुकानें हैं, लेकिन छापेमारी के दौरान इनमें से महज पांच दुकानें ही खुली मिलीं। ड्रग इंस्पेक्टर ने इन सभी खुली दुकानों में दवाइयों से संबंधित आवश्यक कागजात और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। छापेमारी के भय से लगभग चार दर्जन दवा दुकानों के शटर दिनभर बंद रहे। इसके कारण बाजार में दवा खरीदने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें दवाइयों के लिए इध...