फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। ड्रग इंस्पेक्टर डॉ.परमेश कुमार द्विवेदी ने खारबंदी कुइयांबूट स्थित एक फार्मा में छापा मार दिया। यहां पर संदिग्धता के आधार पर तीन नमूने लिये गये। इन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा ज रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के दौरान कोडीन, नारकोटिक औषधियों को लेकर पूछताछ की गयी। हालंाकि इन औषधियों के भंडारण संबंधी साक्ष्य नहीं मिले। दवाओं के क्रय विक्रय से संबंधित अभिलेख जांचे गये। प्रोपराइटर को सख्त चेतावनी दी गयी कि कमियों को दूर करें। फर्म के मैप और स्वामित्व से संबंधित अभिलेख भी तलब किए गए हैं। जो मेडिकल स्टोर संचालक नियमानुसार कार्य नहीं कर रहे हैं उनके लाइसेस के निलंबन और निरस्तीकरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाए। यह भी पढ़ें- आगरा में पकड़ीं डेढ़ करोड़ से अधिक की संदिग्ध दवाएं ए...