कानपुर, अगस्त 18 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जिले की दवा दुकानों में अनियमितता व नकली दवाइयों की बिक्री रोकने के लिए शुरू हुए अभियान के क्रम में मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने नबीपुर के मेडिकल स्टोर में छापा मारा। वहां बिना फार्मासिस्ट के दवा बिक्री होती मिली। जबकि 11 दवाइयों के क्रय विक्रय के अभिलेख नहीं मिले। वहां से चार दवाइयों के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए बनारस प्रयोगशाला भेजे गए।

ड्रग कंट्रोलर के निर्देश निजी अस्पतालों में मोनेपोली की दवाइयों के साथ ही मेडिकल स्टोरों में गुणवत्ताहीन दवाइयों की बिक्री व अनियमितता रोकने के लिए ड्रग कंट्रोलर के निर्देश पर छापामार अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार संतोषी ने नबीपुर के एक हास्पिटल के मेडिकल स्टोर में छापा मारा। वहां बिना फार्मासिस्ट के दवाइयों की बि...