शामली, जुलाई 16 -- ड्रग्स सप्लाई की तलाश में हरियाणा पुलिस ने दबिश दी। आरोपी के नहीं मिलने पर हरियाणा पुलिस वापस लौट गई। मंगलवार देर शाम जनपद पानीपत के थाना सनौली के एसआई अरुण कुमार ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर अहमद दर्ज कराई। सनौली पुलिस ने पिछले दिनों ड्रग्स के साथ हरियाणा के गांव राणामाजरा निवासी जब्बार को गिरफ्तार किया था। हरियाणा पुलिस जब्बार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आयी थी। बाद में हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर जब्बार की निशानदेही पर अलीपुर में दबिश दी। आरोपी के नहीं मिलने पर हरियाणा पुलिस वापस लौट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...