नई दिल्ली, अगस्त 23 -- बांग्लादेश के रंगपुर शहर में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी तुरंत घर से नहीं निकले। उन्होंने उसी घर में स्नान किया, फ्रिज से खजूर और खीरा निकालकर खाया और याबा ड्रग्स का सेवन भी किया। इसके बाद उन्होंने मृतकों के मोबाइल फोन ले लिए और सबूत मिटाने के लिए उन्हें पानी और डिटर्जेंट के मिश्रण में डुबो दिया। पुलिस को घर में नशीली गोली के सेवन से जुड़ी सामग्री भी मिली है। इसके अलावा सोने की एक चूड़ी को आग से जांचने के संकेत मिले, जिससे पुलिस को लगा कि आरोपियों ने चोरी का प्रयास भी किया था। यह भी पढ़ें- इमरान खान के समर्थक विदेशी सांसदों पर 'बॉट अटैक', कौन चला रहा बदनामी का अभियान? मृतकों में रंगपुर जिला स्कूल के रिटायर टीचर गणपति चक्रवर्त...