गोड्डा, जनवरी 5 -- झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को नालसा (नशे के प्रति जागरुकता और नशा मुक्त भारत योजना ) 2025 के तहत जन जागरुकता को लेकर व्यवहार न्यायालय परिसर से रैली निकाली गई। जागरुकता रैली को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार , उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दुबे, परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली व्यवहार न्यायालय से निकलकर विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरती हुई शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। यहां आम लोगों को ड्रग्स मुक्त समाज बनाने को लेकर जागरुक किया गया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कमार ने कहा कि जागरुकता रैली का मुख्य उद्देश्य समाज व परिवार को नशा मुक्त कराना है। यह कार्यक्रम 1...