संवाददाता, नवम्बर 27 -- कानपुर, संवाददाता। जिस मादक पदार्थ की बिक्री के विरोध में 14 साल पहले डी-2 गैंग के सदस्य हिस्ट्रीशीटर सईद नाटे की हत्या हुई थी, उसी की तस्करी में गुरुवार सुबह उसकी पत्नी समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। नजीराबाद पुलिस ने गुरुवार तड़के गुमटी क्रॉसिंग से दोनों को पकड़कर 10.320 किग्रा. चरस, 8600 रुपये नकद, 275 रुपये की नेपाली करेंसी, एक मोबाइल और बस का टिकट बरामद किया है। आरोपी नेपाल से चरस लाकर कानपुर और आस-पास के जिलों समेत राजस्थान, मध्य प्रदेश और मुंबई में बिक्री करते थे। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे व्हाइट पाउडर अभियान के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार तड़के नजीराबाद पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। गुमटी क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन की ...