नोएडा, सितम्बर 16 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली एनसीआर में ड्रग्स बेचने वाले दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से करीब 50 लाख रुपये कीमत की ड्रग्स बरामद की। आरोपी बिजनेस वीजा पर भारत आए और यहां अवैध रूप से ड्रग्स बेचने लगे। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान पीटर और माइकल के रूप में हुई। उन्हें पैरामाउंट सोसाइटी स्थित एक टावर के स्टूडियो अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी नाइजीरिया के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से 600 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पुलिस ने उनके पास से 1.19 लाख रुपये, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो पासपोर्ट, दो मोबाइल फोन और दो बैग भी बरामद किए। यह भी पढ़ें- तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार,...