शिमला, मार्च 22 -- हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच राज्य पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ कुल्लू के चार पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इन पर एलएसडी तस्करी से जुड़े एक मामले में संलिप्तता के आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई राज्य में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। यह मामला शिमला के न्यू शिमला थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 10 मार्च को पुलिस ने पंजाब के मोगा निवासी संदीप शर्मा और सिरमौर की प्रिया शर्मा के कब्जे से 562 एलएसडी स्ट्रिप्स (करीब 11.570 ग्राम) बरामद की थीं। जांच के दौरान इस मामले के सप्लायर के रूप में केरल के नविएल हैरिसन की पहचान हुई, जिसे 13 मार्च को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि यह एलएसडी खेप कुल्लू ज...