ड्रग्स के आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश
शामली, जुलाई 27 -- ड्रग्स के मुकदमे में वांछित आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस ने गांव बसेड़ा में दबिश दी। आरोपी के नहीं मिलने पर पानीपत पुलिस वापस लौट गई। रविवार को पानीपत की सीआईए तृतीय के एएसआई रिंकू ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। पानीपत पुलिस ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में ड्रग्स के मुकदमे में गांव बसेड़ा निवासी कुरबान वांछित चल रहा है। बाद में पानीपत पुलिस ने आरोपित की तलाश में गांव बसेड़ा में दबिश दी। आरोपी के नहीं मिलने पर पानीपत पुलिस वापस लौट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.