इंदौर, अप्रैल 6 -- मध्य प्रदेश के इंदौर के राजनगर क्षेत्र से सामने आई एक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला सिर्फ एक आत्महत्या का नहीं, बल्कि उस दर्द, दबाव और कथित साजिश का है जिसने एक शख्स की जिंदगी छीन ली। एक हंसता-खेलता शख्स, जिसने प्यार में विश्वास करके शादी की, आखिरकार इतना टूट गया कि उसने मौत को ही अपना आखिरी रास्ता चुन लिया। जानकारी के अनुसार, युवक ने अपनी पसंद की लड़की से प्रेम विवाह किया था। उसे उम्मीद थी कि कानूनी रूप से शादी के बाद दोनों परिवार इस रिश्ते को स्वीकार कर लेंगे और उनका जीवन सामान्य हो जाएगा। लेकिन उसकी उम्मीदें जल्द ही डरावने अनुभवों में बदल गईं। शख्स के आरोपों के मुताबिक, शादी के बाद लड़की के परिवार ने उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। घटना के अनुसार, लड़की के परिवार न...