नोएडा, अप्रैल 24 -- नोएडा,गौरव भारद्वाज। सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने मेथम्फेटामाइन ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी सड़क किनारे खड़े होकर और व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए ग्राहकों तक ड्रग पहुंचाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस टीम सेक्टर-11 स्थित मदर डेयरी के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान दो युवक सेक्टर-57 की तरफ से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए और तेजी से वापस जाने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को सेक्टर-11 के टी ब्लॉक के पास पकड़ लिया। पूछताछ में पहले एक आरोपी ने अपनी पहचान उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी अनुराग घिडियाल हाल निवासी सेक्टर-22 नोएडा बताया। दूसरे ने अपनी पहचान बिहार के पटना निवासी रोशन कुमार, हाल न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.