फरीदाबाद, दिसम्बर 12 -- फरीदाबाद। ड्रग्स मुक्त भारत अभियान के तहत सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ड्रग्स एवं नशे के बहिष्कार हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में जेआरसी और एसजेएबी सदस्य छात्राओं ने प्रतिभागिता की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से एडवोकेट अर्चना अग्रवाल, रजनी, सोनिया, सरिता, ममता , गीता, कुलदीप शर्मा, दीपांजलि, दिनेश, निखिल ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार सराय ख्वाजा मुख्य बाजार, सराय ख्वाजा की कालोनियों एवं जी टी रोड टोल प्लाजा आदि मार्गों से ड्रग्स समाप्त करने बारे जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। रैली में छात्राएं नशा करना नहीं है कूल, कभी न करना ऐसी भूल, से नो टू ड्रग्स से यस टू लाइफ, नशे से ना कहें जीवन से हां कहें आदि स्लोगन गा गा कर प्रत्येक जन को जागरूक कर रहीं...