भोपाल, फरवरी 28 -- राजधानी भोपाल में धर्मांतरण, दुष्कर्म और देह व्यापार के आरोपों में घिरी दो सगी बहनों आफरीन और अमरीन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पीड़िताओं का आरोप है कि दोनों बहनें गरीब युवतियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाती थीं, फिर उन्हें गलत गतिविधियों में धकेल दिया जाता था।'शर्ट' था ड्रग्स का कोडवर्ड एफआईआर दर्ज कराने वाली युवतियों ने पुलिस को बताया कि बहनें कथित तौर पर ड्रग्स तस्करी से भी जुड़ी थीं। शहर के कुछ पब और लाउंज में ड्रग्स की सप्लाई के लिए 'शर्ट' शब्द को कोडवर्ड की तरह इस्तेमाल किया जाता था। आरोप है कि डिलीवरी के लिए लड़कियों का उपयोग किया जाता था। खुलासे के बाद पुलिस ने एमडी ड्रग्स नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।गरीब परिवारों की लड़कियां बनती थीं निशाना पीड़िताओं का दावा है कि आरोपी बहनें आर्थिक रूप से कमजोर ...