धनबाद, जनवरी 9 -- जोड़ापोखर। धनबाद एसएसपी के निर्देश पर ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जोड़ापोखर थाना के पास बुधवार की रात को विशेष अभियान चलाया गया। इसमे कुल 30 वाहनों की जांच की गई। नशे में मोटरसाइकिल व वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के तहत दो हाइवा वाहन जब्त किया गया। जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने रात्रि में अभियान को चलाया और देर रात तक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जांच की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...