शाहजहांपुर, जून 8 -- शाहजहांपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने शनिवार देर रात तक जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ड्रंकन ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, तेज रफ्तार और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 1013 वाहनों के चालान किए गए। वहीं तीन वाहनों को सीज भी किया गया। अभियान के तहत रात 8 बजे से 11 बजे तक मदनापुर, सिंधौली, खुटार और पुवायां क्षेत्र के टोल प्लाजा समेत कई स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। टोल प्लाजा पर वाहनों की गति धीमी होने के कारण वहां विशेष निगरानी रखी गई। चेकिंग के दौरान नशे में वाहन चलाते मिले 20 चालकों के खिलाफ चालान किए गए। इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 68, प्रेशर हॉर्न और हूटर लगे 13, तेज गति से वाहन चलाने वाले 166 तथा बिना हेलमेट चल रहे ...