कानपुर, फरवरी 27 -- सरसौल। महाराजपुर के ड्योढ़ीघाट हनुमान मंदिर में शुक्रवार को 34 बटुकों का एक साथ उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। मथुरा से आए आचार्यों ने वैदिक परंपरा से बटुकों का यज्ञोपवीत संपन्न कराया। गंगा स्नान कर सभी बटुकों ने सिर के बाल उतरवाए। पूरी व्यवस्था ब्रह्मचर्य आश्रम ड्योढ़ीघाट की तरफ से निश्शुल्क थी। मंदिर के महंत स्वामी चैतन्य प्रकाश जी ने सभी ब्रह्मचारियों को मंत्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने बटुकों को ब्रह्मचर्य के नियम व कर्म बताए। उन्होंने कहा धर्म पर चलकर ही मानवता के उच्च मानदंड को प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर आद्री दीक्षित, रजनीकांत शुक्ला, पप्पू दीक्षित,शिव गुप्ता,गंभीर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...