सहारनपुर, अप्रैल 8 -- सहारनपुर, संवाददाता। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के हसनपुर निवासी एक होमगार्ड ने ड्यूटी से हटाए जाने से मानसिक तनाव में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हसनपुरी निवासी होमगार्ड की मां सुदेश देवी ने बताया कि उनका बेटा सूरज शर्मा (27) होमगार्ड विभाग में तैनात है और उसी नौकरी के सहारे अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि करीब आठ महीने पहले सूरज को बिना किसी नोटिस और स्पष्ट कारण के नौकरी ड्यूटी से हटा दिया गया। आरोप लगाया है कि सूरज को दोबारा ड्यटी पर रखने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार रुपये देने में असमर्थ है। सूरज ने कई बार अधिकारियों से संपर्क किया, जनप्रतिनिधियों के दरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.