ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवान को पिकअप ने रौंदा, मौत
बदायूं, जुलाई 25 -- बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं-उसहैत मार्ग पर शनिवार तड़के बाइक सवार होमगार्ड जवान को अज्ञात पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जवान सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गांव बबई भटपुरा निवासी हरीराम पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई। वह होमगार्ड विभाग में तैनात थे और प्रतिदिन शाम को हजरतपुर थाने में ड्यूटी करने जाते थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे रात्रि ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान म्याऊं और ढका पुलिया के बीच तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरीराम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क पर काफी देर तक उनका श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.