ड्यूटी से लौट रहे पुलिस वाले को बेहोश होने तक पीटा, फोन भी छीनकर तोड़कर दिया
गाजियाबाद, अगस्त 12 -- गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में कार में टक्कर मारने के आरोप लगाकर पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने फोन कर 10-15 युवकों को बुला लिया, जिन्होंने पुलिसकर्मी पर लाठी-डंडों से तब तक पीटा, जब तक बेहोश नहीं हो गया। साथ ही फोन भी तोड़ दिया। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। गोविंदपुरम के कृष्णा एन्क्लेव निवासी रजत गौतम ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि उनके बड़े भाई सचिन गौतम यूपी पुलिस में सिपाही हैं। चार अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी के बाद कार से घर लौट रहे थे। वह भगत सिंह चौक से कैलाशपुरम होते हुए पीपल वाली गली के पास पहुंचे। इसी दौरान सामने से आ रही कार को चला रही शैली चौधरी ने अचानक कार रोक दी। शैली ने सचिन पर अपनी कार में टक्कर मारन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.