लखनऊ, अक्टूबर 6 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई में ड्यूटी से लौट रहे निजी कंपनी के कर्मचारी की बाइक के आगे कार लगाकर दबंगों ने रोक लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने सोने की चेन व पर्स गायब होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीजीआई के वृंदावन योजना गोवर्धन इन्क्लेव निवासी विनीत सिंह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। विनीत के मुताबिक 4 अक्टूबर की रात 10.30 बजे ड्यूटी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी एपेक्स ट्रामा सेंटर चौराहा के पास सफेद रंग की कार आगे लगाकर उन्हें रोक लिया गया और कार से उतरे तीन लोगों ने गाली गलौज करते हुए जमकर पिटाई कर दी। हमलावरों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीजीआई में उपचार के बाद वह घर पहुंचे तो पता चला कि सोने की चेन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.