हरिद्वार, मार्च 31 -- सिडकुल थाना क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रही एक महिला के साथ झपटमारी की वारदात सामने आई है। रोशनाबाद के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने पीछे से आकर महिला का कुंडल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शिव मंदिर के पास, रोशनाबाद निवासी पूनम देवी पत्नी नरेंद्र पाल ने शिकायत कर बताया कि बीते 27 मार्च की शाम ओमनी बजाज कंपनी से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रही थीं। रात जब वह रोशनाबाद के सरकारी स्कूल के पास पहुंचीं, तभी एक अज्ञात युवक बाइक पर पीछे से आया और उनके कान का कुंडल झपटकर फरार हो गया। अचानक हुई इस वारदात से घबराई महिला ने आसपास लोगों की मदद से बदमाश की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो...