महोबा, जून 11 -- अजनर, संवाददाता। ड्यूटी से लौट रही महिला सफाई कर्मी का रास्ता रोक दबंगों के द्वारा गाली गचौच कर मारपीट की गई। महिला सफाई कर्मी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। कुलपहाड़ कोतवाली के जैतपुर के इमली मुहाल निवासी राजकुमारी वाल्मीकि ने अजनर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में महोबकंठ थाना के पचारा में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। गुरुवार को वह ड्यूटी से भतीजे अंकित के साथ बाइक से लौट रही थी। थुरट गांव के पास दबंगों ने रास्ता रोक लिया। बाइक रुकते ही दबंग गाली गलौच करने लगे विरोध करने पर लाठी से हमला बोल दिया। हाथ में लाठी लगने से वह गिर गई। भतीजे के सिर में भी लाठी से हमला बोला गया। बाद में दबंग जानमाल की धमकी करते हुए भाग गए। महिला सफाई कर्मी ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर...