कन्नौज, मार्च 23 -- कन्नौज। बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले में अब पूरी रफ्तार पर पहुंच गया है। एक ओर जहां बड़ी संख्या में परीक्षक तेजी से कॉपियों की जांच में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर ड्यूटी से नदारद रहने वाले परीक्षकों पर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। कंट्रोल रूम स्तर से अनुपस्थित परीक्षकों की सूची तैयार की जा रही है, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक अनुशासित और समयबद्ध बनाया जा सके।रविवार को सेठ वासुदेव सहाय इंटर कॉलेज में 547 परीक्षकों की उपस्थिति में 22,731 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर अब तक कुल 56,913 कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। वहीं, केके इंटर कॉलेज में 372 परीक्षकों ने इंटरमीडिएट की 14,922 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। यहां अब तक 44,875 कॉपियों का मूल्यांकन हो चु...