बरेली, मार्च 2 -- ड्यूटी से गैर हाजिर कोतवाली के दो हेड कांस्टेबल को एसएसपी अनुराग आर्य ने सस्पेंड कर दिया है। हेड कांस्टेबल अनुज कुमार 15 फरवरी को तीन दिन की छुट्टी लेकर गया था और अब तक नहीं लौटा। इसी तरह हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध कुमार 10 फरवरी को 12 दिन की छुट्टी लेकर गया और वह भी ड्यूटी पर नहीं लौटा। इसका संज्ञान लेकर एसएसपी ने दोनों को सस्पेंड कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...