गोपालगंज, फरवरी 11 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता मॉडल सदर अस्पताल में ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने के मामले में डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती आशा तिवारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उपाधीक्षक कार्यालय ने बुधवार को इस संबंध में जारी पत्र में कहा है कि रोस्टर के अनुसार श्रीमती आशा तिवारी की ड्यूटी ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर-1 पर थी। निरीक्षण के दौरान वे बिना पूर्व सूचना के अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाई गईं। उनकी अनुपस्थिति के कारण ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को पंजीकरण कराने में असुविधा का सामना करना पड़ा। इससे अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हुई तथा मरीजों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ी। उपाधीक्षक ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मी को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.