बदायूं, जून 25 -- बदायूं। ड्यूटी से गायब सफाई कर्मचारियों के लिये डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। सात दिन के भीतर संतोषजनक जवाब न देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। डीपीआरओ याबर अब्बास ने बीते दिनों संपूर्ण समाधान दिवस में बिसौली जाते समय बिसौली, अंबियापुर, वजीरगंज क्षेत्र के गांवों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था। डीपीआरओ को निरीक्षण के दौरान वजीरगंज के रोठा में तीन सफाई कर्मियों में दो नहीं मिले। अंबियापुर के जिनौरा में एक, कुर्वी में तीन में से दो, वजीरगंज के रेहड़िया में एक बिसौली के मदनजुड़ी में एक सफाई कर्मी मौके पर नहीं मिला। यह भी पढ़ें- तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचे सफाईकर्मी, निलंबित डीपीआरओ के लिये निरीक्षण में कुल सात कर्मचारी गैर हाजिर मिले। डीपीआरओ ने इन सभी कर्मचारियों के कारण बताओ नोट...