धनबाद, जुलाई 31 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। बीसीसीएल में हाजिरी बनाकर ड्यूटी से गायब रहने की शिकायत पर सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने सख्ती का संकेत दिया है। निदेशक तकनीक (प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग) की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम गठित की है, जो कार्यस्थाल का औचक निरीक्षण करेगी। हाजिरी बनाकर गायब रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कमेटी में निदेशक तकनीक के साथ-साथ अरिंदम मुस्तफी, जीएम समन्वय, एसके बेहरा, एचओडी, अभिषेक मिश्रा, एचओडी, पीआर, हरे कृष्ण साहू, सीनियर मैनेजर एवं गौर सचान मैनेजर को शामिल किया गया है।जारी पत्र के अनुसार कार्य अवधि के दौरान टीम औचक निरीक्षण करेगी। बिना सूचना या हाजिरी बनाने के बाद अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ टीम रिपोर्ट करेगी। अनुपस्थिति संबंधी साक्ष्य क...