मुंगेर, मई 1 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। स्थानीय सदर अस्पताल की व्यवस्था और स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गुरुवार को पुरुष वार्ड में ड्यूटी के समय पर स्वास्थ्यकर्मियों के मौजूद न रहने के कारण मरीजों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है और संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को भविष्य के लिए अंतिम चेतावनी जारी की है। ​ जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में गुरुवार को दोपहर की शिफ्ट में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को अपराह्न 2:00 बजे अपनी ड्यूटी संभाल लेनी थी। लेकिन 2:20 बजे तक वार्ड में कोई भी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। यह भी पढ़ें- जमालपुर की तीन आशा चयनमुक्त, जल्द शुरू होगी नई नियुक्ति नर्सों के गायब रहने के कारण वार्ड में भर्त...