ड्यूटी सुधार के लिए शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा पत्र
बस्ती, मई 26 -- बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पदाधिकारियों ने सोमवार को जनगणना ड्यूटी में सुधार के लिए पत्र सौंपा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. विकास भट्ट कामिल की अगुवाई में दिए पत्र में बताया जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण में लगाए गए शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की ड्यूटी सुदूर क्षेत्रों में लगाए जाने तथा बार-बार परिवर्तन करने से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण की जाए। डीएम ने एडीएम को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गिरीश चंद्र चौबे, डॉ. श्रीकांत, ओकार सिंह, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, रामू सरोज, बलराम श्रीवास्तव, दरवेश कुमार, राकेश कुमार, रामरतन, जावेद असलम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.