ड्यूटी लगाए जाने पर भड़के प्रोफेसर
मिर्जापुर, जून 6 -- मिर्जापुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में कक्ष निरीक्षक बनाए जाने पर केबीपीजी कालेज के प्रोफेसरों ने शुक्रवार को प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित से मुलाकात कर कड़ा विरोध जताया। प्रोफेसरों के तेवर देख प्रभारी डीआईओएस को मजबूरन उनकी ड्यूटी काट कर अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक लगाना पड़ा। तब जा कर यह मामला शांत हुआ। केबीपीजी कालेज के दर्जन भर प्रोफेसरों को आठ जून से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए इंटर कालेजों में कक्ष निरीक्षक नियुक्त कर दिया गया। जब इसकी जानकारी शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर रमेश चंद ओझा को हुई तो वे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंच कर प्रोफसरों की वरिष्ठता का हवाला देते हुए प्रभारी डीआईओएस को इस संबंध में जमकर खरीखोटी सुनाई। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.