बागपत, अप्रैल 18 -- बागपत। बड़ौत शहर की मंडी चौकी के दरोगा ऋषिभान को निलंबित कर दिया गया। उनकी ड्यूटी में लापरवाही बरतने और खराब व्यवहार की शिकायतें मिल रही। शुरुआती जांच में आरोप सही मिलने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की। दरोगा ऋषिभान पर आरोप था कि वह ड्यूटी के दौरान कार्य में लापरवाही बरतते हैं और शिकायतों का फर्जी निस्तारण करते हैं। उनके व्यवहार से जुड़ी शिकायतों की भी लंबी सूची थी। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। यह भी उल्लेखनीय है कि इस कार्रवाई से दस दिन पहले ही मंडी चौकी प्रभारी पंकज कुमार को भी निलंबित किया गया था। दोनों दरोगाओं के खिलाफ काफी समय से ड्यूटी में लापरवाही और व्यवहार से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं। पंकज कुमार के निलंबन के बाद दरोगा आनंद कुमार शर्मा को मंडी चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया था। सीओ अंशु जैन ने बताया कि का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.